Acid Attack On Woman In Bulandshahr (शाहनवाज चौधरी): यूपी के बुलंदशहर में दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक महिला पर एसिड अटैक की वारदात सामने आई है। एसिड से महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। एसिड फेंकने की यह सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने एसिड अटैक के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह वारदात बुलंदशहर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दरियापुर में दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे की है। जहां गांव के पास हाईवे पर महिला बुलंदशहर जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर एक युवक आता है और बाइक की गति कम कर महिला के चेहरे पर एसिड फेंककर तेजी से भाग जाता है। एसिड गिरते ही महिला चिल्लाने लगती है और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला का पति विदेश में नौकरी करता है।
एसिड अटैक की वजह आई सामने
एसपी सिटी शंकर प्रसाद के मुताबिक, महिला का अपनी बुआ के लड़के से अवैध संबंध था, फिर महिला किसी अन्य युवक से मेलजोल करने लगी। इससे खफा बुआ के लड़के ने महिला के देवर और बहनोई के साथ मिलकर एसिड अटैक की योजना बनाई और वारदात को प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। इस हादसे के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तीनों को खोज निकाला।
आरोपी गिरफ्तार
एसपी सिटी शंकर प्रसाद के मुताबिक, एसिड अटैक के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की गई। एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। योजना में और कौन-कौन शामिल थे, इनका भी पता लगाया जा रहा है। एसिड कहां से लाया गया, इसकी पड़ताल भी जारी है। वहीं, पीड़ित महिला को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। फिलहाल, महिला की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- बुलंदशहर जेल में बंद कैदी ने बनाई REEL, वायरल होने के बाद FIR दर्ज; जानें मामला
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
6 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
18 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
23 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines