UP Assembly Budget Session: यूपी विधानसभा का बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। राज्यपाल आनंदी बेन ने जैसे ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान विधायकों ने राज्यपाल वापस जाओ और गो-बेक के नारे लगाए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए सपा विधायक वेल में आ गए। विधायकों ने कहा कि महाकुंभ भगदड़ में कितनी मौते हुईं? सरकार को आंकड़ा जारी करना चाहिए। सरकार को झूठा भाषण बंद करना चाहिए। अत्याचारी सरकार सच छिपा रही है।
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर सपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा विधायक अतुल प्रधान खुद को बेड़ियों में जकड़कर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में जिस तरह से भारतीयों का अपमान हो रहा है। वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने साइकिल में मटकी टांग रखी थी। जिस पर नैतिकता का अस्थि कलश लिखा था।
हंगामे के बाद सदन स्थगित
वहीं बजट सत्र में हंगामे पर शिवपाल यादव ने कहा कि पीआर बढ़ाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। 144 साल का उल्लेख ग्रंथों में कहीं नहीं है। बता दें कि राज्यपाल का भाषण 59 मिनट की अवधि के लिए तैयार किया गया था, लेकिन हंगामे के चलते वे 8 मिनट 35 सैकंड का भाषण ही दे पाई। इसके बाद राज्यपाल ने शुरुआत और अंत के कुछ पन्ने बढ़कर अभिभाषण पूरा किया। इसके बाद स्पीकर ने साढ़े 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
ये भी पढ़ेंः Bulandshahr News: ‘हमने शादी की है, घरवाले हमें मार देंगे’ देखें न्यूली वेड कपल का वीडियो
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बजट सत्र में विपक्ष का हंगामा गैर जिम्मेदाराना है। राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से प्रदेश में सरकार जो काम कर रही है, उसकी जानकारी दी जाती है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा अभिभाषण में जो पढ़ा जा रहा था। हमने उसका विरोध किया, क्योंकि उसमें झूठे आंकड़े दिए थे। महाकुंभ भगदड़ में जो मौतें हो रही हैं, उसके सही आंकड़े बताए जाएं। राज्यपाल आधा भाषण छोड़कर चली गईं।
ये भी पढ़ेंः Video: Uttar Pradesh की ‘शहजादी’ को दुबई में फांसी की सजा, आखिरी कॉल पर क्या बोली?
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
37 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
18 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
20 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
22 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines