CM Yogi Slams SP in Assembly: यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने महाकुंभ में सवाल उठाने को लेकर सपा को करारा जवाब दिया। सीएम ने कहा कि ये आयोजन किसी सरकार का नहीं है। हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विपक्षी नेताओं के बयान गैर जिम्मेदाराना है। ये कोविड की वैक्सीन को भी बीजेपी का बताते हैं। सीएम ने कहा कि महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश हुई है। आज भारत की ताकत का अहसास दुनिया कर रही है। महाकुंभ में जो भी आया उसने तारीफ की।
क्या महाकुंभ का प्रचार करना गलत था
सीएम ने कहा यूपी को लेकर लोगों की अवधारणा बदली है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भाषा किसी सभ्य समाज की नहीं हो सकती है। सीएम ने कहा कि संगम के जल को लेकर भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। सीएम ने विपक्ष से सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या महाकुंभ का प्रचार करना गलत था? हमारी प्रयागराज, अयोध्या और काशी में सेवा कर रही है। सीएम ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक नेता अकेले स्नान कर आए। अच्छा होता अगर वे पूरे परिवार के साथ स्नान करने आते।
ये भी पढ़ेंः Prayagraj Sangam का पानी नहाने लायक है या नहीं? जानें उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का जवाब
सीएम ने रेलवे की तारीफ की
सीएम ने आगे कहा कि महाकुंभ को लेकर इनकी सोच नकारात्मक है। झूठे वीडियो प्रचारित किए गए। हमारी भूमिका सेवक की तरह है। वहीं जनता ने इनके दुष्प्रचार को नहीं माना। इस दौरान सीएम ने रेलवे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरे महाकुंभ के दौरान रेलवे ने शानदार काम किया। महाकुंभ से प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के द्वार भी खुले हैं।
ममता के बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव?
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जो कहा, वह सही है। उनके राज्य के लोगों की भी जान गई है। बंगाल और दूसरे राज्यों से आए लोगों की भी बड़ी संख्या में मौत हुई है। एफआईआर भी दर्ज नहीं हो रही है। यह महाकुंभ क्यों आयोजित किया गया? सदियों से श्रद्धालु आते रहे हैं, कुंभ प्राचीन काल से चला आ रहा है। व्यवस्था करने की जिम्मेदारी किसकी थी?
इसी कुंभ में सबसे ज्यादा मौतें हुईं
जब सीएम ने कहा कि 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की गई है, तो लोगों का भरोसा और बढ़ गया। जब उन्होंने मशहूर हस्तियों और अन्य जानी-मानी हस्तियों को बुलाया, तो लोगों को भरोसा हुआ कि व्यवस्था अच्छी होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बीजेपी जनता की भावनाओं का फायदा उठा रही है। इसी कुंभ में सबसे ज्यादा गुमशुदगी के मामले सामने आए, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा लोग बीमार हुए।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ से लौट रही कार भयंकर हादसे की शिकार, फिरोजाबाद में 3 श्रद्धालुओं की मौत
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines