UP Budget Session 2023-24: उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) के अभिभाषण के साथ शुरू हो चुकी है, लेकिन अभिभाषण के साथ ही सदन में सपा का विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है। सपा विधायकों ने उस दौरान राज्यपाल गो बैक के नारे लगाए। हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1627543557568630784

पहले विस के बाहर फिर अंदर हंगामा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विपक्षी विधायकों ने बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करते हुए विधानसभा में राज्यपाल गो बैक (राज्यपाल वापस जाओ) के नारे लगाए और तख्तियां दिखाईं। एएनआई के अनुसार इससे पहले सुबह सपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ