UP Budget Session 2023-24: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सदन पहुंच चुके हैं। इस दौरान सीएम योगी ने बजट के बारे में प्रेसवार्ता की। साथ ही अखिलेश यादव ने भी सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में जानकारी दी।
मुद्दों पर चर्चा करना सरकार का कामः सीएम
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताहिक सीएम योगी ने कहा कि बजट सत्र आज राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शुरू हो रहा है। राज्य के 25 करोड़ लोगों के लिए बजट 22 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसके बाद इस पर चर्चा होगी। सीएम ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा कराना सरकार का काम है।
सत्र 20 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा। जरूरत पड़ी तो शनिवार को भी चर्चा होगी। मैं विपक्ष से विधानसभा को सुचारू रूप से चलाने में मदद करने की अपील करता हूं।
यह भी पढ़ेंः विधानसभा के बाहर सपा विधायकों का हंगामा, बजट को लेकर CM योगी ने दिया था ये आश्वासन
प्रदेश में किसान बेहाल हैंः अखिलेश यादव
वहीं सपा प्रमुख और सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों को लूटा और तबाह कर दिया। खेती पर ध्यान नहीं दिया, सिंचाई, खाद और कीटनाशक के लिए मंडी नहीं लगाई गईं। यह एक झूठी सरकार है जो कहती है कि वे मंडियों के बुनियादी ढांचे के लिए 1 लाख करोड़ रुपये देंगे। अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या उन्होंने यूपी में एक भी मंडी बनाई?
कानपुर की घटना सरकार, प्रशासन-बुल्डोजर के कारण हुईः अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एएनआई को ब ताया कि यूपी में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हाल ही में एक मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। अखिलेश ने कहा कि यह सब राज्य सरकार, प्रशासन और बुलडोजर के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि आप इस उम्मीद में बुलडोजर लेकर घूम रहे हैं कि निवेश आएगा। आप लोगों को सिर्फ सपने दिखा रहे हैं।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
16 mins agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
1 hr agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
21 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
23 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines