UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान सभा में यह बजट पेश किया। इस दौरान सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य विधानसभा मेंबर उपस्थित थे। वित्त मंत्री के अनुसार बजट 2024-25 कुल 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का है। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं और राजकोषीय घाटा 3.46 फीसद है।
हेल्थ केयर में आया सुधार
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के अनुसार राज्य सरकार के प्रयासों से मातृ मुत्यु दर वर्ष 2014 में 285 प्रति लाख से कम होकर वर्ष 2022 में 167 प्रति लाख तथा शिशु मृत्यु दर वर्ष 2014 में 48 प्रति हजार से कम होकर वर्ष, 2020 में 38 प्रति हजार हो गई है। उनका कहना था कि साल 2017 की तुलना में वर्ष 2023 में AES (एक्यूट इन्सिफेलाइटिस सिन्ड्रोम) रोगियों की संख्या में 76 प्रतिशत तथा मृत्यु दर में 98 प्रतिशत की कमी आई है।
ऐसे बढ़ेगा यूपी में निर्यात
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में औद्योगिक विकास की बात करते हुए बताया कि राज्य में विकसित हो रही वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी से राज्य के उद्योगों में मैन्युफैक्चरिंग इकाईयों को अपने माल के परिवहन में सुविधा उपलब्ध होगी जिससे प्रदेश से निर्यात बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की शुरुआत से प्रदेश में चार अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हैं। उनका कहना था कि जल्द ही नोएडा के जेवर में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शुरू हो जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2024-2025 की टॉप 10 बातें
- ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से 40 लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
- 1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।
- यूपी में MSMI की 96 लाख इकाईया हैं। 2 लाख करोड़ रूपये का निर्यात किया जा रहा है।
- 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर निकाला।
- लखनऊ में एरोसिटी विकसित होगी। इसमें 7 सितारा होटल, पार्क, विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर होगा।
- 55 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही।
- सामूहिक विवाह के लिए 100874 जोड़ों पर 510 करोड़ रूपये का व्यय किया।
- ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 80.11 लाख श्रमिकों को 1600 करोड़ रूपये का भुगतान किया।
- पीएम जनधन योजना के तहत 9 करोड़ खाते खोले।
- प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
13 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
18 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
20 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
20 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines