UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तिय बजट 2024-25 पेश कर दिया है। इस बजट में उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों खासकर अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और धार्मिक शहरों से जुड़े मार्गो के लिए कई प्रोजेक्ट के तहत बजट का प्रावधान पेश किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में शिक्षा को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया है। सरकार ने बजट में बीते साल शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त की अपनी उपलब्धियों का जिक्र कर आगे की योजना पेश की है।
संतों पर बरसेगा पैसा
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तिय बजट 2024-25 में अयोध्या और वाराणसी को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। उनका कहना था कि अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए कुल करीब 100 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अयोध्या एयरपोर्ट विकास और विस्तार के लिए अलग से बजट में 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
महाकुंभ 2025 के लिए 2500 करोड़
बजट 2024-25 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ महाकुंभ का आरंभ होगा। इसके बाद 45 दिन बाद महाशिवरात्रि को 26 फरवरी 2025 को इसका समापन होगा।
धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए करोड़ 1750 करोड़
वित्तमंत्री ने बताया कि प्रदेश भर के धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए बजट में 1750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु योजना के लिए 400 करोड़ अलग से रखे गए हैं। बजट पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का बजट भगवान राम को समर्पित है। उनका कहना था कि प्रदेश में कर चोरी को रोका गया है।
हर मंडल में होगा एक स्कूल
वित्त मंत्री के अनुसार संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहज नंवबर 2023 तक 186270 छात्र-छात्राओं को लाभ हुआ है। इन पर 58 करोड़ 46 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई। उनका कहना था कि आगे भी यह योजना जारी रहेगी। बजट में बताया गया कि मजदूरों के बच्चों के हर मंडल में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है, जिसके निर्माण पर 1267 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सरकार 16 अटल आवासीय विद्यालयों पहले ही शुरू कर चुकी है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines