UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार बुधवार यानी आज विधानसभा में अपने मौजूदा कार्यकाल का दूसरा बजट (UP Budget 2023) पेश करेगी। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) की ओर से सुबह 11 बजे विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र में बजट पेश किया जाएगा। बुधवार को वित्त मंत्री ने लखनऊ के एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
सात लाख करोड़ रुपये का हो सकता है बजट
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह बजट करीब 7 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जो अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। वर्ष 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ किसानों के लिए बड़ा धन आवंटित होने की भी संभावना है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1628236808604778496
बुनियादी ढांचे और परियोजनाओं का बढ़ सकता है बजट
राज्य के वित्त मंत्री की ओर से बुनियादी ढांचे और राज्य में नई विकास परियोजनाओं के लिए भी खर्च बढ़ाने जाने की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि बजट पेश होने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी।
यह भी पढ़ेंः बजट सत्र शुरू, सीएम बोले- विपक्ष चर्चा में सहयोग करे, अखिलेश ने कहा- ये मुद्दे उठाएंगे
मौजूदा कार्यकाल का दूसरा और योगी सरकार का सातवा बजट
एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार के दोनों कार्यकालों को मिलाकर यह सातवां बजट है। सरकार ने राज्य में बड़े स्तर पर निवेश लाने के लिए 10-12 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की भी मेजबानी की थी। इससे सरकार के मंत्री और अधिकारी उत्साहित हैं।
सीएम योगी ने प्रदेश की जनता से किया था ये वादा
सरकार की ओर से कहा गया था कि इंवेस्टर्स समिट के दौरान कुल 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के 19,058 एमओयू साइन हुए हैं। इससे पहले जनवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को आश्वास्त किया था कि बजट लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
33 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines