हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP Budget 2023: बजट सत्र में दिखा सपा का अलग अंदाज, कोई काली शेरवानी में तो कोई साइकिल से पहुंचा विधानसभा

विज्ञापन

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) की ओर से बुधवार को बजट 2023 (UP Budget 2023) पेश किया गया।

इस दौरान विपक्ष का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। बजट सत्र के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव और उनके साथी विधायक काली शेरवानी में विधानसभा पहुंचे। इसको लेकर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1628264938652471299

विज्ञापन

काली शेरवानी के पीछे बताया ये कारण!

जानकारी के मुताबिक बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के विधायक काले रंग की शेरवानी में विधानसभा पहुंचे। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सपा नेताओं ने आजम खान के समर्थन में विरोध स्वरूप काली शेरवानी पहनी। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1628268021130338304

विज्ञापन

कुछ इस अंदाज में विधानसभा पहुंचे सपा विधायक जाहिद

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के विधायक जाबिद बेग एक अलग अंदाज पेश करते हुए साइकिल से विधानसभा पहुंचे। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि शेरवानी पहनने का कारण यह है कि कुर्ता, शेरवानी, धोती पहनने वालों ने हमें स्वतंत्रता दिलाने में मदद की थी। उन्होंने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ के लिए गुलाब लाया हूं क्योंकि वह नफरत की राजनीति करते रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बजट से पहले योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मंत्री ने की धक्का-मुक्की, Viral Video

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1628313174234595328

अखिलेश यादव ने बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का सबसे आधुनिक गौ दुग्ध संयंत्र इस सरकार की लापरवाही से बंद है। एक भी स्टेडियम नहीं बना, लेकिन खेल विश्वविद्यालय बनाने की बात करते हैं। लखनऊ, आगरा और कानपुर मेट्रो सब कुछ समाजवादी सरकार ने दिया है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि कोई नौकरी नहीं है। सरकार ने सभी MSMEs को नष्ट कर दिया है। उनके लिए किसी राहत पैकेज की घोषणा नहीं की है। वे कहते हैं ‘व्यापार करने में आसानी’ लेकिन वास्तव में, यह ‘अपराध करने में आसानी’ है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola