UP Board Syllabus: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने यूपी बोर्ड के कोर्स में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिसमें छात्रों के लिए वीर सावरकर और पं. दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल कर दिया है। इतना ही नहीं, वीर सावरकर के साथ 50 अन्य महापुरुषों की जीवन कहानियों को भी शामिल किया गया है।
इन महापुरुषों की जीवनियां भी कोर्स का हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, सरकार के इस कदम का उद्देश्य छात्रों के ज्ञान को समृद्ध करना और उन्हें इन प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की विविध उपलब्धियों और संघर्षों से अवगत कराना है। इसी क्रम में अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय, महावीर जैन, पंडित मदन मोहन मालवीय, अरविंद घोष, राजा राम मोहन राय, सरोजिनी नायडू और नाना साहेब जैसी हस्तियां यूपी बोर्ड के कोर्स का हिस्सा होंगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1672186464682258434
सरकार ने इस संशोधन का जरूरी माना
साथ ही साथ यूपी बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इस विषय से उत्तीर्ण (पास) होना अनिवार्य है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि वीर सावरकर की जीवनी को दूसरों की जीवनी के साथ शामिल करना छात्रों के लिए एक आवश्यकता है। छात्रों को इस विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। हालांकि, कहा गया है कि इस विषय में प्राप्त अंक कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट में नहीं जोड़े जाएंगे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1672198599361564673
शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब
यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया है कि पहले एक पुस्तक चलती थी, जिसमें जितने महान व्यक्तित्व और हमारे जितने क्रांतिकारी वीर थे, उनकी जीवनी हमने भी पढ़ा है। उसी प्रकार से जिन्होंने देश को आजाद कराया और अपने प्राणों का बलिदान दिया, उनके जीवनचरित्र को भी कोर्स में आना चाहिए, लेकिन वीर सावरकर को लेकर विपक्ष इतना हंगामा मचा रहा है। जो ठीक नहीं है। पहले उनके बारे में जानें, तब कोई बात करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
संबंधित खबरें
कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
10 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
11 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
19 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
19 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
21 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines