UP Board Revokes Recognition Of 14 Schools in Aligarh: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अलीगढ़ जिले के 14 सेल्फ फाइनेंस्ड हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता समाप्त कर दी है. ये फैसला एकेडेमिक सेशन 2024-25 और 2025-26 के दौरान विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन न होने तथा छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं में शामिल न होने के आधार पर लिया गया है. परिषद की की गई जांच में पाया गया कि इन विद्यालयों में लंबे समय से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रही थीं. इसी कारण संबंधित संस्थानों की मान्यता निरस्त करने का फैसला किया गया.
इन स्कूलों की मान्यता रद्द
मान्यता समाप्त होने वाले विद्यालयों में बीपी गुप्ता हाईस्कूल अतरौली, एसएचपी सिंह इंटर कॉलेज गभाना, श्री एसपीएसएच सेकेंडरी स्कूल रामनगर, सरस्वती महादेवी हाईस्कूल ज्ञानपुर भोजपुर, श्री फूल सिंह हाईस्कूल बीजलपुर मादनपुर और एसकेजी हाईस्कूल शाहपुर थतोई इगलास प्रमुख रूप से शामिल हैं. इसके अलावा बीएन हाईस्कूल जट्टारी, श्री परमानंद सिंह हाईस्कूल आनंदपुर, एसएमएस हाईस्कूल हुसैनपुर डांडो, विश्वकर्मा इंटर कॉलेज टप्पल, श्री एसआर मेमोरियल हाईस्कूल सांकरा, एसएमटी जेडीआरएस हाईस्कूल खड़ौआ, डीकेएस मेमोरियल हाईस्कूल अतरौली तथा श्री जयराम सिंह हाईस्कूल नगला हंस बोनाई का नाम भी लिस्ट में शामिल है.
यह भी पढ़ें- Knowledge8th Pay Commission: समय सीमा खत्म, अब आगे क्या करेगा वेतन आयोग, किन मांगों पर चर्चा संभव?
जरूरी प्रक्रिया पूरी
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगे की जरूरी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अक्सर कई ऐसे स्कूल होते हैं जिसमें बिल्डिंग तो रहती है, लेकिन वहां न तो स्टूडेंस पढ़ने आते हैं, और न ही टीचर मौजूद रहते हैं, ऐसे में इन विद्यालयों को चालू रखने का कोई मतलब नहीं रह जाता. पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि ऐसे विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला न कराएं वरना उनका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा. किसी भी स्कूल में एडमिशन कराने से पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट अच्छी तरह चेक करना बेहद जरूरी है.
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
7 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
16 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
17 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
18 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
19 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
20 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
21 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
22 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
22 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines