यूपी बोर्ड के 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की धड़कनें अब घड़ी की सुइयों के साथ दौड़ रही हैं। हर छात्र, अभिभावक और शिक्षक के जेहन में बस एक ही सवाल है— यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के मुख्यालय में हलचल तेज है। कॉपियों का मूल्यांकन खत्म हो चुका है और अब अंकों को डिजिटल सर्वर पर चढ़ाने का काम अंतिम चरण में है। लेकिन क्या इतिहास खुद को दोहराने वाला है? आइए, पिछले 5 सालों के आंकड़ों का विश्लेषण करते हैं और जानते हैं कि इस बार ‘रिजल्ट डे’ क्या हो सकता है।
पिछले 5 सालों का रिपोर्ट कार्ड: कब-कब आए नतीजे?
यूपी बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी कार्यप्रणाली को सुपरफास्ट बनाया है। पहले जो नतीजे जून की तपती गर्मी में आते थे, अब वे अप्रैल के महीने में ही आने लगे हैं।
2025,20 अप्रैल,रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन पूरा हुआ।
2024,20 अप्रैल,अप्रैल के तीसरे सप्ताह का पैटर्न बरकरार रहा।
2023,25 अप्रैल,डिजिटल मूल्यांकन के कारण तेजी आई।
2022,18 जून,विधानसभा चुनावों के कारण परीक्षाएं देरी से हुई थीं।
2021,31 जुलाई,कोरोना के कारण बिना परीक्षा ‘प्रमोटेड’ रिजल्ट आया।
2026 में 20 अप्रैल की ही संभावना क्यों?
जानकारों और बोर्ड के सूत्रों की मानें तो इस बार 20 अप्रैल 2026 की तारीख सबसे ज्यादा चर्चा में है। दरअलस राजस्थान बोर्ड ने मार्च में ही नतीजे दे दिए हैं और बिहार बोर्ड का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड भी पीछे नहीं रहना चाहता। UPMSP ने अब डिजिटल डेटा एंट्री सिस्टम अपना लिया है। 3 करोड़ से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच अब महज 12-15 दिनों में पूरी हो जाती है। सूत्रों के अनुसार समय पर रिजल्ट आने से छात्रों को अगले क्लास या कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
जब रिजल्ट घोषित होता है, तो वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर नजर रखें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्कूल कोड (School Code) पहले से एक जगह लिख कर रख लें।
- अगर वेबसाइट न खुले, तो आप SMS या यूपी बोर्ड के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
सोशल मीडिया पर कई बार फर्जी तारीखें वायरल होने लगती हैं। छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों पर ही भरोसा करें। बोर्ड सचिव के निर्देशानुसार, रिजल्ट की तारीख की घोषणा आधिकारिक तौर पर कम से कम एक दिन पहले की जाती है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
11 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
12 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
13 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
16 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
17 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines