UP Board Result 2024 Out: उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे बोर्ड की ओर से घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 196 कैदियों ने इस बार परीक्षा दी थी। पिछले साल की ही बात करें, तो लगभग 137 कैदी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठे थे। जो इस साल से 43 फीसदी तक कम है। जेल कैदियों की बात करें, तो लगभग 98 प्रतिशत ने परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। सिर्फ 2 फीसदी फेल हुए हैं। रेप के मामले में बंद 22 साल का विचाराधीन कैदी इस बार 10वीं की परीक्षा देने वाले बंदियों में टॉपर रहा है।
लखनऊ की जेल में बंद अमित कुमार ने 89.33 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। शनिवार को घोषित किए गए नतीजों में अमित के अलावा सात और कैदी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने अमित को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि अमित जेल के प्रशासनिक कार्यों में भी अच्छी रुचि लेता है। वह प्रशासन का सहयोग करता है। अमित के अलावा एक अन्य कैदी वीरेंद्र कुमार का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उसने 73.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
पढ़ाई के लिए जेलों में अच्छा माहौल
शाहजहांपुर के जेल सुपरिंटेंडेंट एम लाल के अनुसार रेप के आरोपी विकास वर्मा का प्रदर्शन चौंकाने वाला है। वर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रेप के मामले में सजा काट रहे रवि ने 10वीं में 80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि वे लगातार कैदियों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल देने का प्रयास कर रहे हैं। जेल में उनको शिक्षा की सामग्री देने के साथ ही तीन प्रशिक्षक भी दिए गए थे। शिक्षण अनुभव वाले कैदियों को भी इनके साथ जोड़ा गया।
कैदियों ने लगन के साथ की पढ़ाई
लाल ने कहा कि इन कैदियों ने पूरी लगन से पढ़ाई की। उनकी ही जेल से लगभग 91 कैदियों ने 10वीं की पढ़ाई की थी। परीक्षा में 89 अपीयर हुए। वहीं, 12वीं की परीक्षा 105 कैदियों ने दी थी। जिसमें 87 लोग पास हो गए। लखनऊ जेल से 6 लोगों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2 पास हुए। यूपी के जेल महानिदेशक एसएन साबत ने बताया कि यूपी की जेलों में बदलाव आया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines