UP Board Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड (UP Board Exam) ने वर्ष 2023 में कक्षा 10 की परीक्षाओं से पहले बुधवार को परीक्षा पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। छात्रों को कुल 70 अंकों के प्रश्नों का उत्तर देना होगा, जिसमें से 50 अंक वर्णनात्मक (व्याख्या) और 20 अंक वस्तुनिष्ठ (ऑब्जैक्टिव) होंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका जवाब ओएमआर शीट (OMR Sheet) पर देना होगा।
और पढ़िए –JEE Main 2023: NTA एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, यहां एक क्लिक पर जानें अपना सेंटर
ध्यान से भरें, वरना कटेंगे 20 नंबर!
पहली बार यूपी बोर्ड के छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं के साथ ओएमआर शीट भी मिलेगी। अगर छात्र ओएमआर शीट भरने में गलती करते हैं तो पूरे 20 अंक काट लिए जाएंगे। इसलिए छात्रों को शीट ध्यान से भरनी होगी। कंप्यूटर द्वारा ओएमआर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से ओएमआर शीट पर उत्तर देने के संबंध में निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली सैंपल ओएमआर शीट की उपलब्धता और इसे भरने के निर्देश उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए हैं।
इन तारीखों से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
पिछले सत्र 2021-2022 में यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ की गृह परीक्षा (होम टेस्ट) में ओएमआर शीट पर परीक्षा कराई थी। इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने घोषणा की थी कि यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 2023 परीक्षाओं के टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च को खत्म होंगी। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त होंगी।
प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के बारे में जानें
10वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी या प्राथमिक हिंदी का होगा। वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए हिंदी/प्रारंभिक हिंदी या सैन्य विज्ञान का पेपर होगा। इससे पहले 6 जनवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाओं और प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की गई थी। प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच होगी जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में (पहली 21 जनवरी से 28 जनवरी के बीच, दूसरी 29 जनवरी से 5 फरवरी के बीच होगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
8 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines