UP BJP New Team: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन के स्तर पर एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है. भाजपा ने यूपी के लिए अपनी नई टीम का आधिकारिक एलान कर दिया है. इस नई सूची में पार्टी ने पुराने चेहरों को बदलते हुए नई ऊर्जा को शामिल करने की कोशिश की है. सबसे बड़ा बदलाव क्षेत्रीय स्तर पर देखने को मिला है, जहां उत्तर प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों के अध्यक्षों को पूरी तरह बदल दिया गया है. बीजेपी की ओर से जारी इस नई सूची में कुल 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है. इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और मीडिया संयोजकों की भी नियुक्ति कर दी गई है.
क्षेत्रीय अध्यक्षों की नई सूची
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी छह क्षेत्रों में नए अध्यक्ष तैनात किए गए हैं:
- पश्चिम क्षेत्र: नबाब सिंह नागर
- ब्रज क्षेत्र: पूरन लाल लोधी
- कानपुर क्षेत्र: राम किशोर साहू
- अवध क्षेत्र: अवधेश द्विवेदी
- काशी क्षेत्र: अशोक चौरसिया
- गोरखपुर क्षेत्र: विनोद राय
इन्हें मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई टीम में कुल 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की कमान मिली है. इनमें प्रमुख रूप से सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं.
महामंत्री और मंत्रियों की सूची
यूपी बीजेपी ने रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है. इसके अलावा 19 नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, अंकुर शर्मा, अनिल यादव और आकांक्षा सोनकर जैसे नाम प्रमुख हैं.
मोर्चों के नए कप्तान
युवा मोर्चा की जिम्मेदारी रोहित मिश्रा को, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकाश पाल को, किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह को और महिला मोर्चा की कमान सरोज कुशवाह को सौंपी गई है. वहीं दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता और मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक बनाया गया है.
राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस नई सूची में सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला नाम डॉक्टर नीरज सिंह का है. रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नीरज सिंह लंबे समय से लखनऊ और आसपास के इलाकों में जमीन पर सक्रिय रहे हैं और अब उन्हें सीधे प्रदेश संगठन की मुख्यधारा में लाकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है.
पूजा पाल भी बनीं उपाध्यक्ष, पाला बदलने का मिला इनाम
चायल से विधायक और हाल ही में समाजवादी पार्टी (SP) छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली पूजा पाल को भी संगठन में ऊंचा पद दिया गया है. पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पूजा पाल के आने से भाजपा को प्रयागराज और आसपास के जिलों में पिछड़े और कमजोर वर्ग के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी.
संबंधित खबरें
क्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
23 mins agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
12 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
18 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
19 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
22 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
23 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines