BJP MLA Ramesh Chandra Mishra Video: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। जबकि राज्य में बीजेपी की सरकार है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में बीजेपी को सिर्फ 33 सीटों पर जीत मिली। जबकि एनडीए को 36 सीटें मिली। वहीं इंडिया गठबंधन को 43 और सपा को 37 सीटों पर जीत मिली। ऐसे में बीजेपी में बगावत के सुर तेज हो चुके हैं। बीजेपी विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि आज की स्थिति में अगर राज्य में चुनाव होते है तो बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। सरकार बन सकती है अगर केंद्रीय नेतृत्व हस्तक्षेप करता है और बड़े निर्णय लेता है तो सरकार रिपीट हो सकती है।
बता दें कि यूपी में बीजेपी की हार के कारण ही पार्टी केंद्र में अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं लेकिन सहयोगियों के दम पर। ऐसे में पिछले 2 बार से पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली पार्टी इस बार 240 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी की यूपी में हार क्या हुई अब उनके सहयोगी भी उसको आंख दिखाने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सुभाषपा प्रमुख ओपी राजभर तो कह चुके हैं प्रदेश में सीएम योगी और पीएम मोदी का जलवा खत्म हो चुका है। वहीं निषाद प्रमुख संजय निषाद उपचुनाव में बीजेपी से 10 में से 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम योगी को खरी खोटी सुना चुकी है।
ये भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव में मायावती के गठबंधन के सियासी मायने, यूपी में पतन क्यों? जो अब पड़ी चौटाला की जरूरत?
केंद्रीय नेतृत्व उठाए बड़े कदम
ऐसे में अब बीजेपी विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने ये दावा किया है कि पार्टी की सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी इससे बीजेपी में खलबली मच गई है। रमेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि एक -एक विधायक को चुनाव पर पूरा फोकस करना पड़ेगा। पार्टी के कार्यकर्ता को जी जान से चुनावों में जुटना होगा तभी प्रदेश में पार्टी की सरकार रिपीट हो सकती है। उन्होंने कहा कि मेरा केंद्रीय नेतृत्व से निवेदन है कि वे प्रदेश में संगठन के स्तर पर बड़े निर्णय ले ताकि प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बन सके।
ये भी पढ़ेंः ‘शादीशुदा महिलाएं दूर…’ हर समय कुंवारी लड़कियों से घिरा रहता था सूरजपाल, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
16 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
17 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
22 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines