मैनपुरी में महिला BJP नेता के बेटे के 100 अश्लील वीडियो वायरल, अखिलेश बोले-ये कैसा नारी सम्मान?

यूपी के मैनपुरी की बीजेपी नेत्री का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रही युवती ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस बीजेपी नेत्री के बेटे की तलाश में जुटी है।

BJP leader son obscene video

BJP leader son obscene video

यूपी के मैनपुरी में बीजेपी नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। वायरल हो रहे वीडियो की संख्या 100 से अधिक है। ये सभी वीडियो होटल में बनाए गए हैं। मामले में वीडियो में दिख रही युवती खुद सामने आई है और बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नेत्री के बेटे की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बेटा फरार है।

युवती ने दर्ज कराया मामला

मैनपुरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किसने किए? वीडियो में नजर आ रही युवती ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेत्री के बेटे ने उसको नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ वीडियो बना लिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रही युवती शादी शुदा है और पति से अलग रहती है।

बेटे के पत्नी से नहीं है अच्छे संबंध

सूत्रों के मुताबिक आरोपी का अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा है। पत्नी ने भी उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पहले से इस तरह की हरकतों में शामिल है और वीडियो बनाकर उसे धमकाता रहा है। पत्नी ने यह भी कहा कि आरोपी का कहना होता है, तुम मेरा कुछ नहीं कर सकती, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं।

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

पूरे मामले को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि ‘भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती। यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।

जनता को समझ आया भाजपा पार्टी विद ए डिफरेंस

अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुकाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुकाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और काबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है? नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ