---विज्ञापन---

यूपी की इन 25 सीटों पर फंसा है भाजपा का पेंच, जानें लिस्ट में देरी की वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे पर होने के कारण भाजपा की चौथी लिस्ट होने में थोड़ा विलंब हो सकता है। भाजपा ने अभी तक अपने 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, यूपी में 25 सीटों पर पेंच फंसा है।

---विज्ञापन---

LOK SABHA ELECTION 2024: अबकी बार, 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने को लेकर भाजपा पूरे मूड में हैं। जबकि 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 25 ऐसी सीटें हैं जहां भाजपा धर्मसंकट से उबर नहीं पा रही है। हालांकि अब तक उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दिया है। शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की 25 सीटों का भी ऐलान कर दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह भाजपा की चौथी लिस्ट होगी जिसमें कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

चौथी लिस्ट में कई नाम चौका सकते हैं

चौथी लिस्ट में कुछ ऐसे नामों की उम्मीद की जा रही है जो चौका सकते हैं। जिसमें विवादों में रही भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा, मेनका गांधी, नीतू सिंह के अलावा नौकरशाह राम बहादुर का नाम भी शामिल हो सकता है। चर्चा है कि प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट पर पार्टी किसी बिल्कुल नए और युवा चेहरे पर दांव लगा सकती है। इस सीट पर भी दर्जन भर दावेदार हैं लेकिन टिकट का फैसला यहां से पूर्व सांसद और वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सलाह से ही किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री के भूटान दौरे के कारण चौथी लिस्ट आने में कुछ विलंब हो सकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दौरे पर हैं। इसके चलते भाजपा की चौथी लिस्ट आने में एक दो दिन की देरी हो सकती है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली जहां से कभी इंदिरा गांधी चुनाव लड़ती थी, वहां से नूपुर शर्मा को टिकट दिया जा सकता है। नूपुर शर्मा पैगंबर मोहम्मद साहब पर एक टिप्पणी को लेकर विवादों में रही हैं। जबकि वरुण गांधी का पीलीभीत सीट से टिकट इस बार भाजपा काट सकती है। उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर सीट का टिकट दिया जा सकता है। भाजपा कानपुर सीट से पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह को खड़ा कर सकती है। जबकि बाराबंकी में उपेंद्र रावत के नाम वापसी के बाद पूर्व आईएएस राम बहादुर के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा है

नूपुर शर्मा को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के पीछे भाजपा का यह भी उद्देश्य है कि इस सीट से गांधी परिवार को घेरा जाए। यहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा है, ऐसे में नूपुर शर्मा के चुनाव लड़ने से प्रियंका गांधी इसी सीट पर अधिक समय देने को बाध्य हो जाएंगी और मुकाबला दिलचस्प होगा।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2024 08:43 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola