हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी चुनाव से पहले BJP ने घोषित की अवध क्षेत्र की नई टीम, जानें 34 सदस्यीय टीम में कौन-कौन शामिल?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय टीम में 4 महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए गए हैं. पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधते हुए गैर-यादव पिछड़ों और सभी प्रमुख वर्गों को अहम जिम्मेदारी दी है.

विज्ञापन
भाजपा ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा की। तस्वीर: AI

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए BJP ने अपने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है. जिला स्तर पर नई टीमों के गठन के बाद अब क्षेत्रीय स्तर पर फेरबदल जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा कर दी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने अपनी 34 सदस्यीय कार्यसमिति की सूची जारी की. नई टीम के गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर खास जोर दिया गया है. आगामी चुनावी रणनीति को देखते हुए पार्टी ने गैर-यादव ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) और दलित समुदाय के नेताओं को प्रमुखता से शामिल किया है.

चार नेताओं को मिली महामंत्री की कमान

संगठन के विस्तार और अभियानों के संचालन में महामंत्री पद की भूमिका सबसे अहम होती है. अवधेश द्विवेदी ने इस जिम्मेदारी के लिए चार वरिष्ठ नेताओं-राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह और अवधेश कटियारी पर भरोसा जताया है. इन चारों नेताओं को क्षेत्र के अलग-अलग जिलों में पार्टी के कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने का जिम्मा सौंपा जाएगा.

10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्रियों की तैनाती

कार्यसमिति में 10 नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडेय ‘बादल’, मनीष शुक्ला, रेशू भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी शामिल हैं.

विज्ञापन

इसके साथ ही सांगठनिक गतिविधियों के समन्वय के लिए 10 क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किए गए हैं. इस सूची में विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भूर्जी और अंजलि मौर्य को जगह मिली है.

कार्यसमिति सदस्यों में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व

कार्यसमिति के 10 सदस्यों के जरिए पार्टी ने समाज के हर तबके को साधने की कोशिश की है. इसमें रामदेव पाल, शंकर दयाल पांडेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव को शामिल किया गया है. नई टीम के साथ भाजपा अवध क्षेत्र में चुनावी जमीन को और मजबूत करने के अभियान में जुट गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola