Bhadohi News: उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से सांसद विनोद बिंद की ओर से मटन दावत का आयोजन किया गया था। ये आयोजन मझवां विधानसभा क्षेत्र के करसड़ा गांव स्थित कार्यालय में रखा गया था। बताया जा रहा है कि भोज कार्यक्रम में पहुंचे एक युवक को बोटी के बजाय तरी (ग्रेवी) परोस दी गई। जिसके बाद युवक ने तरी सर्व करने वाले को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। सांसद के करसड़ा स्थित कार्यालय में निमंत्रण के बाद करीब एक हजार लोग शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक सांसद के वाहन चालक का भाई मीट सर्व कर रहा था। उसके हाथ में बाल्टी थी। उसने बुलावे पर पहुंचे एक युवक को बोटी की जगह तरी परोस दी।
नसीहत देनी पड़ी भारी
युवक ने बकरे की बोटी की डिमांड की। लेकिन इस बात पर दोनों में पहले विवाद हुआ। जिसके बाद युवक ने सर्व कर रहे शख्स को गाली दी। बाल्टी थामे युवक ने उसे तमीज से बात करने की नसीहत दे डाली। इसके बाद नीचे बैठे शख्स ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हंगामा मच गया। पूरे पंडाल में बात फैल गई कि एक युवक ने सांसद के वाहन चालक के भाई को थप्पड़ मारा है।
यह भी पढ़ें:यूपी में कार्तिक पूर्णिमा पर बड़े हादसे, 8 महिलाओं समेत 14 की मौत; जानें कहां और कैसे गईं जानें?
इसके बाद युवक के साथ आए अन्य युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आयोजन पक्ष और युवकों के बीच मारपीट होने लगी। युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। एक-दूसरे पर बाल्टियां और अन्य बर्तन फेंकने लगे। जिसके बाद भोजन कर रहे अन्य लोगों में भी भगदड़ मच गई। लोग अपना बचा-खुचा खाना लेकर भागते दिखे। इसके बाद किसी तरह मामले को शांत करवाया गया।
थप्पड़ मारने वाले का फटा सिर
घायल हुए लोग मामला बढ़ने की आशंका के बाद मौके से फुर्र हो गए। हंगामा करने वाले लोगों के जाने के बाद फिर से बाहर खड़े लोगों को अंदर बुलाया गया। इसके बाद दोबारा भोजन करने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ लोग परिवार के साथ दावत में पहुंचे थे। जिन्होंने मारपीट के बाद यहां भोजन करने से मना कर दिया। उनको खाना पैक करके दिया गया। जिसे वे अपने साथ ले गए। जिस युवक ने थप्पड़ मारा था, उसका सिर फट गया है। सूत्रों के मुताबिक मौके पर खून के छींटे भी दिखे। युवक के कपड़े भी फट गए थे। मारपीट के बाद युवक बाइक से अपना इलाज करवाने चला गया। बताया जा रहा है कि इस दावत में 40 गांवों के लोगों को बुलाया गया था। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:‘दरगाह में न जाएं, वहां जिहादी दफन…’, हिंदुओं को नसीहत देते क्या बोल गए बीजेपी विधायक नंद किशोर?
संबंधित खबरें
रात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
54 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
12 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
20 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
21 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
22 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines