UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर चंद्रशेखर यादव (50) नाम के एक वकील को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। अगवा होने के ठीक पहले वह कप्तानगंज में आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। जिसके लिए वह अपनी बाइक लेने के लिए घर आ रहे थे। तभी स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने चंद्रशेखर की पिटाई करके वाल्टरगंज इलाके में सड़क पर फेंककर अपनी गाड़ी से कुचलते हुए निकल गए।
गाड़ी से कुचलकर भागे
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब निवासी चंद्रशेखर यादव को नारायणपुर गांव के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब तक पुलिस को अगवा होने की जानकारी मिली तब तक आरोपियों ने चंद्रशेखर यादव की पिटाई करके उसे वाल्टरगंज इलाके में सड़क पर फेंक दिया। बाद में अपनी गाड़ी से कुचलकर भाग निकले। जिस वक्त चंद्रशेखर को अगवा किया गया तब वह अपने घर लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: जानलेवा हादसे में जिंदा बचे 2 युवक, 4 जिंदगियां खत्म, शाहजहांपुर में ट्रक से भिड़ी कार
बहन के तलाक का चल रहा था मामला
बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि वकील अपनी बहन और उसके पति रंजीत यादव के तलाक के मामले की पैरवी कर रहे थे। आपको बता दें कि तलाक के समझौते के लिए पैसों को लेकर विवाद था, जिसके वजह से रंजीत यादव और उसके भाई संदीप ने वकील को अगवा किया और उनकी हत्या कर दी।
इस मामले में मुख्य आरोपी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी तादाद में वकील अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
ये भी पढ़ें: ₹1000 में 2 घंटे! अमरोहा में देह व्यापार पकड़ा; फोन पर दिल्ली NCR से सप्लाई होती थीं लड़कियां
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines