Banda News: यूपी के बांदा की एक लड़की को दुबई में मौत की सजा हुई है। 21 सितंबर को उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा। लड़की के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता ने गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को फंसाया गया है। पीएम मोदी से अपील की है कि वे मामले में दखल दें। माता-पिता के अनुसार उनकी बेटी शहजादी जब 8 साल की थी, तब खाना बनाते समय झुलस गई थी। चेहरा बुरी तरह जल गया था। फेसबुक पर एक शख्स ने उसे झांसा दिया कि वह अगर दुबई आकर इलाज करवाएगी तो चेहरा पहले जैसा हो जाएगा।
4 महीने के बच्चे की मौत से जुड़ा है मामला
बेटी इस झांसे में आ गई और दुबई चली गई। जहां वह अब जेल में बंद है। पिता सब्बीर खान को फोन पर उसे फांसी की सजा होने की जानकारी मिली है। पिता ने बताया कि आगरा के रहने वाले उजैर नाम के शख्स ने उससे कहा था कि मेरी बुआ और फूफा अबु धाबी में रहते हैं। वहां दंपती के 4 महीने के बेटे की गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। जिसका इल्जाम शहजादी पर लगा है। बच्चे को बिना पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया। शहजादी के जबरन साइन करवाए गए हैं। माता-पिता ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है कि वे जांच के लिए वहां की सरकार पर दबाव बनाएं।
ये भी पढ़ेंः फिल्मी साॅन्ग में रोल दिलाऊंगा, इंस्टाग्राम दोस्त से गैंगरेप, लखनऊ में चलती कार में अंजाम दी वारदात
शहजादी जिले के मटौंध थाना इलाके के गांव गोयरा मुगली की रहने वाली है। वह सामाजिक संस्था रोटी बैंक में कार्यरत थी। उजैर नाम के शख्स के बारे में उनको पता लगा है कि वह मानव तस्कर है। आरोपी ने शहजादी को प्रेम जाल में फंसाया और दुबई के रहने वाले फैज और नादिया के हाथों डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। दोनों दुबई में उससे घरेलू नौकर की तरह काम करवाते थे। उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाता था। दुबई की कोर्ट ने उस दंपती के 4 महीने के बच्चे की हत्या के मामले में शहजादी को दोषी ठहराया है।
फैसले के बाद घर में मचा कोहराम
मामला चार महीने पुराना है। शहजादी के माता-पिता ने आरोपी उजैर और दुबई के दंपती के खिलाफ बांदा के सीजेएम भगवान दास गुप्ता की कोर्ट में भी अपील की है। जहां कोर्ट ने गंभीर धाराओं के तहत पुलिस को कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। लेकिन अब दुबई की अदालत ने शहजादी को दोषी करार देकर 21 सितंबर को फांसी की सजा सुनाई है। घर में कोहराम मचा है। माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
यह भी पढ़ें:रिजवान संग अंतरंग दिखी नाबालिग बेटी, मां बोली- वीडियो बनाया, हिंदू बाप ने दर्ज कराई FIR
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
41 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
45 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
22 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines