VIDEO: महिलाओं को बुरी तरह पीटा, प्राइवेट पार्ट में भरी मिर्ची, बच्चों के झगड़े में बांदा में बवाल

UP Banda Crime News: यूपी के बांदा में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के पुरुषों ने उन्हें पकड़ लिया और महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की। वहीं प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने का भी आरोप लगाया है।

बांदा पुलिस ने ट्वीट कर मामले में आगे जांच की बात कही है।

बांदा पुलिस ने ट्वीट कर मामले में आगे जांच की बात कही है।

UP Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में बच्चों के झगड़े को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है। मामला हरदौरी घाट स्थित कांशीराम कॉलोनी का है, जहां बच्चों के झगड़े को लेकर बड़ों ने तीन महिलाओं के साथ अमर्यादित मारपीट की है। मारपीट की इस घटना में भूरी गुप्ता (70), गौरी गुप्ता (45), खुशी गुप्ता (18), चंचल गुप्ता (12) बुरी तरह घायल हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। घायल पीड़िता की बहन ने बताया कि लाठी डंडों से पड़ोसियों ने पीटा। इस लड़ाई में पड़ोस के पुरुषों ने महिलाओं का साथ दिया और उन्होंने चारों महिलाओं को पकड़ लिया और महिलाओं से मारने को कहा। आरोप है कि पीड़ित महिलाओं के प्राइवेट पार्ट और आंखों में मिर्ची डालकर उन्हें प्रताड़ित किया गया।

विज्ञापन

मामले पर टिप्पणी करते हुए बांदा पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रकरण में पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रभारी कोतवाली नगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

तीन की मौत, दो गांवों में रहा शोक

वहीं सड़क हादसे में तीन लोगों की एक साथ मौत से बांदा के दो गांवों में मातम छाया रहा। पड़ोसियों के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। मंगलवार को तीनों का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। हालांकि परिजनों द्वारा कोई तहरीर न दिए जाने से दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।

विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल मुख्य मार्ग में लहुरेहटा मार्ग पर सोमवार को सुबह डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में मनोज, प्रभु दयाल और विजय बहादुर की मौत हो गई थी। एक युवक रामबाबू घायल हो गया था। ये हादसा ओवरटेक करते समय हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ