हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP Banda Accident: बेटे को करंट लगा तो बोलेरो से जा रहे थे CHC, ट्रक से हुई टक्कर; 6 लोगों की मौत

विज्ञापन

UP Banda Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो के ट्रक से टकराने से 6 की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। बांदा की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने हादसे की पुष्टि की है।

बांदा डीएम ने बताया कि 8 लोगों से भरी एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए 3 लोगों में से एक की मौत हो गई और बाकी 2 की हालत गंभीर है, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 बेटे को करंट लगने के बाद जा रहे थे CHC

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव के रहने वाले गुज्जी के 13 साल के बेटे कल्लू को रात करीब पौने नौ बजे करंट लग गई। इसके बाद कल्लू की मां सैरबानो (38) बबेरू सीएचसी के लिए बोलेरो से निकली। साथ में मोहल्ले का कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम समेत 8 लोग सवार थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। सड़क पर ट्रक पहले से खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola