Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से रविवार को एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है. यहां मुंडन संस्कार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गंगा स्नान के दौरान छह लोग गहरे पानी में समा गए. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के परिवार में मुंडन संस्कार था. रविवार सुबह पूरा परिवार और रिश्तेदार बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर एकत्र हुए थे. रस्मों के बीच जब लोग गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक चार लड़कियां गहरे पानी की चपेट में आ गईं और डूबने लगीं. उन्हें बचाने के लिए पास मौजूद दो युवक भी नदी में कूद पड़े, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे खुद भी डूबने लगे.
एक युवती और एक युवक को बचाया
घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती और एक युवक को तो बचा लिया, लेकिन अन्य चार लोग लापता हो गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ (NDRF) के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने चार शवों को नदी से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान हर्षिता (17 वर्ष) और नंदिता (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर भोज की रहने वाली थीं. इनके अलावा गाजीपुर जिले के खिलाड़ी महेशपुर निवासी अर्जुन चौहान (19 वर्ष) और अरुण चौहान (20 वर्ष) की भी इस हादसे में जान चली गई है.
प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजे की तैयारी
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए और घायलों का मुफ्त और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे ने एक बार फिर नदियों के किनारे सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
52 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines