Bahraich Dumper Car Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ वाले हाइवे पर कार और डंपर के बीच हुआ। मृतकों में भारतीय सेना का एक जवान भी शामिल है, जो अपने परिवार के साथ पिता के इलाज के लिए लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
बहराइच में मटेरा थाना क्षेत्र में करीम बेहड़ गांव के पास मंगलवार सुबह कार और डंपर में टक्कर हो गई। कैसरगंज की ओर से आ रही डंपर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिलाओं और सेना के फौजी समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि पुलिस ने कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। इस हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया।
घायल महिला को किया भर्ती
इस हादसे में घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मातम में बदली यात्रा
मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी 28 वर्षीय अबरार, जो सेना में जवान थे, अपने परिवार के साथ दवा लेने लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रूकैया, 65 वर्षीय पिता गुलाम हजरत, 60 वर्षीय मां फातिमा और एक महीने की बेटी हानिया कार में सवार थे।
22 वर्षीय चालक चांद कार को चला रहा था। तेज रफ्तार डंपर से हुए इस भीषण टकराव में अबरार, गुलाम हजरत, फातिमा, हानिया और चालक चांद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूकैया गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ये भी पढ़ें- हामिद हत्याकांड में रालोद जिलाध्यक्ष समेत 5 को उम्रकैद, बुलंदशहर कोर्ट का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
15 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines