रिजवान संग अंतरंग दिखी नाबालिग बेटी, मां बोली- वीडियो बनाया, हिंदू बाप ने दर्ज कराई FIR

UP Love Jihad Case: यूपी के बागपत से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने एक लड़की को वीडियो काॅल पर नमाज पढ़नी सिखाई। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

Baghpat Love Jihad Case

Baghpat Love Jihad Case

Baghpat Love Jihad Case: यूपी में लखनऊ के बाद बागपत में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। बागपत में एक हिंदू परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसाने का आरोप लगाते हुए विशेष समुदाय के युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार का आरोप है कि रिजवान और वसीम नाम के युवकों ने उनकी बेटी का ब्रेन वॉश कर रखा है और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहे हैं। जिस पर बागपत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।

विज्ञापन

आपको बता दे कि बागपत शहर कोतवाली के माता कॉलोनी निवासी एक परिवार के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई। जब उसकी तलाश की गई, तो वह पड़ोस के ही मुस्लिम परिवार के घर पर मिली। जहां रिजवान उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। जिसके बाद परिजन अपनी नाबालिग बेटी को लेकर घर आ गए लेकिन आरोप है कि रिजवान और वसीम कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और मारपीट करते हुए बेटी को उठाने की धमकी दी।

विज्ञापन

वीडियो बना कर रहे ब्लैकमेल

वहीं पीड़िता की मां के मुताबिक, रिजवान ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। और ना मानने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं वीडियो कॉल पर उसे नमाज पढ़ना भी सिखाता था। लड़की अपनी सहेलियों से फोन पर वालैकुम सलाम सम्बोधित कर बोला करती थी, उससे जबरन धर्म परिवर्तन करने को कहा गया।

विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

वहीं इस पूरे मामले पर बागपत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। सीओ बागपत का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले की तफ्तीश कर ओर अन्य आरोपितों की तलाश कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ