हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

राम मंदिर में रामलला के विराजने की तारीख आई सामने; PM मोदी निभाएंगे स्पेशल रोल, भेजा गया न्योता

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya

राम मंदिर में रामलाल के विराजने की तारीख सामने आई है। यह दुनियाभर के रामभक्तों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अयोध्या में राम दर्शन करने का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला को विराजमान करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। उन्हें इसके लिए स्पेशली बुलाया गया है और वे रामलला की स्थापना में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: कुर्सी पर शेख हसीना… और घुटनों पर ऋषि सुनक, फोटो देख लोग बोले- सादगी हो तो ऐसी

जनवरी 2024 में मिली शुभ तारीख

सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर में रामलला की स्थापना की शुभ तारीख जनवरी 2024 में मिली है। मकर संक्रांति पर 25 जनवरी तक का मुहूर्त बेहद शुभ है। विद्वान पंडितों ने उन दिनों में 3 शुभ मुहूर्त निकाले हैं। 22 जनवरी की तारीख स्थापना के लिए शुभ मानी जा रही है। पंडितों के अनुसार, 22 जनवरी को पुष्प नक्षत्र के साथ अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। ऐसे में 22 जनवरी बेहद शुभ दिन रहेगा।

यह भी पढ़ें: पीएम के जन्मदिन पर 30 लाख कामगारों को मिलेगी सौगात, लॉन्च होगी विश्वकर्मा योजना

प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया न्योता

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में रामलला की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी गई है। भवन निर्माण समिति, विश्व हिन्दू परिषद और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की बैठकों का दौर जारी है। जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दे दिया गया है। हालांकि अभी PMO से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 3 महीने पहले ही उन्हें न्योता भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें