UP Auraiya Crime Story: यूपी के औरैया जिले से सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने देवर से लड़ाई के बाद 3 बच्चों को डूबोकर मार दिया। मामला फफूंद थाना क्षेत्र के ताल्हेपुर गांव का है। महिला के कुल 4 बच्चे थे। जिसमें से एक बच्चा जीवित बचा है। जानकारी के अनुसार महिला औरैया के ही बरौआ गांव की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के ताल्हेपुर गांव में एक महिला का अपने देवर से झगड़ा हो गया। इसे बाद महिला गुस्से में अपने चारों बच्चों को लेकर नहर के पास पहुंची। उसने एक-एक 3 बच्चों को नहर में फेंक दिया जबकि चौथा बच्चा मां का कहर देखकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को हिरातस में ले लिया है। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीनों बच्चों को एक-एक कर पानी से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में महिला के अन्य परिजनों से जानकारी ली।
ये भी पढ़ेंः क्या NEET पेपर लीक में शामिल है राजभर की पार्टी के विधायक! बेदी राम का Video वायरल
ताई को फोन कर बोली- बच्चों के साथ मरने जा रही हूं
एसपी ने जब चौथे बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि मां का नाम प्रियंका है। जानकारी के अनुसार महिला की शादी बसरेहर निवासी अवनीश के साथ हुई थी। डेढ़ साल पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला चचेरे देवर के साथ रह रही थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। एसपी ने बताया कि चारों बच्चों के नाम सोनू, आदित्य (6), माधव (4) और डेढ़ साल का मंगल था। इनमें से सोनू ही जिंदा बच पाया है।
ये भी पढ़ेंः आखिर क्यों नई लोकसभा के शुरू होते ही इस चीज पर मच गया बवाल, अखिलेश यादव के सांसद ने की हटाने की मांग
जानकारी के अनुसार महिला ने घर से निकलने से पहले ताई को फोन पर कहा था कि वहबच्चों को लेकर मरने के लिए जा रही है। इसके बाद उसने फोन का दिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि वह कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
3 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
11 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines