पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले तुफैल और हारून गिरफ्तार, एटीएस ने पकड़ा

UP ATS News, pakistan spy, यूपी एटीएस, पाकिस्तानी जासूस, दिल्ली खबर, उत्तर प्रदेश खबर

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वाराणसी निवासी तुफैल के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (UP ATS) ने आरोपी को पकड़ा है। एटीएस का दावा है कि तुफैल भारत की आंतिरक सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों पर साझा कर रहा था। वहीं एटीएस ने राष्ट्र विरोध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में  दिल्ली के सीलमपुर इलाके से हारून को भी गिरफ्तारी किया है।

विज्ञापन

आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से प्रेरित

एटीएस का दावा है कि पकड़ा गया तुफैल पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से प्रेरित था। तुफैल इस संगठन के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करता था। आरोपी के मोबाइल में ऐसे कई वीडियो भी मिले हैं। वह गजवा-ए-हिंद, शरीयत कानून की स्थापना और बाबरी मस्जिद का बदला लेने जैसे उग्रपंथी विचारों का प्रचार कर रहा था।

विज्ञापन

इन स्थलों की तस्वीरें पाक नंबरों पर भेजी

एटीएस के मुताबिक, तुफैल ने देश के कई संवेदनशील स्थलों जैसे राजघाट, ज्ञानवापी, नमोघाट, जामा मस्जिद, लाल किला और रेलवे स्टेशनों की तस्वीरें और जानकारियां पाकिस्तानी नंबरों पर भेजीं थी। दावा है कि तुफैल 600 से अधिक पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबरों से जुड़ा हुआ था। साथ ही स्थानीय युवाओं को इन ग्रुप्स से जोड़ रहा था। जांच में पता चला है कि तुफैल एक पाकिस्तानी महिला नफीसा के भी संपर्क में था, जिसका पति पाक सेना में कार्यरत है।

विज्ञापन

दिल्ली से स्क्रैप डीलर गिरफ्तार

एटीएस ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके से दूसरी गिरफ्तारी की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हारून के रूप में हुई है। आरोपी स्क्रैप का व्यापार करता है। साथ ही पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर राष्ट्र विरोध गतिविधियों को भी अंजाम देता था। बताया जा रहा है कि हारून और मुजम्मल ने पाकिस्तानी वीजा दिलाने के बहाने आम लोगों से पैसे वसूलते थे। साथ ही हारून भारत की संवेदनशील जानकारियां मुजम्मल को देता था। भारत सरकार मुजम्मल को देश से निष्कासित कर चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ