यूपी एटीएस ने पीएफआई के सदस्य मुनीर आलम को मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार, जांच जारी

up ats, pfi, munir alam, pfi member, popular front of india, muzaffarnagar news

प्रतीकात्मक तस्वीर।

PFI Member Arrest: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान मुनीर आलम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुनीर आलम को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास से 5 जुलाई को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आलम की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।

स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि मुनीर आलम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में PFI को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि मुनीर कई बार दिल्ली में पीएफआई के शाहीन बाग मुख्यालय का भी दौरा कर चुका है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1676730297659056129

2015 में पीएफआई में हुआ था शामिल

गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने मुनीर आलम की 10 दिन की पुलिस रिमांड प्राप्त की, जिससे उसकी गतिविधियों और संभावित कनेक्शनों की आगे की जांच की जा सके। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि मुनीर आलम ने 12वीं की पढ़ाई मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज से पूरी की। तीन साल के बाद उसने 2015 में कानून की पढ़ाई के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में एडमिशन लिया।

मुनीर आलम ने बताया कि मौलाना शादाब उसके गांव दधेडू कला से आते थे। शादाब के जरिए 2015 में पीएफआई में शामिल हो गया और उनकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। चल रही जांच का उद्देश्य पीएफआई के भीतर मुनीर आलम की भागीदारी और चरमपंथी संगठनों के साथ किसी भी संभावित संबंध के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करना है। गौरतलब है कि 2022 में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के चार सक्रिय सदस्यों को एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ