UP Assembly Monsoon Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा का सोमवार से मानसून सत्र (UP Assembly Monsoon Session 2023) शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि सीएम योगी ने सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों को साथ आकर मुद्दों पर चर्चा की अपील की थी। पहले दिन विधानसभा में मणिपुर हिंसा और टमाटर की कीमतों को लेकर शोर हुआ। विपक्षी विधायक बेल तक आ गए और नारेबाजी की। विधानसभा स्पीकर ने मणिपुर हिंसा मामले पर चर्चा की मांग को खारिज कर दिया।
ऐसे विधानसभा पहुंचे विपक्ष के विधायक
जानकारी के मुताबिक विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायक (खासकर सपा) गले में टमाटर की माला पहन कर सदन पहुंचे। इसके बाद अंदर जाकर जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सदन में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर हिंसा को लेकर विधानसभा में चर्चा की मांग की। हालांकि स्पीकर सतीश महाना ने इस मांग को ये कहते हुए खारिज कर किया कि ये मामला दूसरे राज्य का है। इसलिए विधानसभा में इस पर चर्चा का कोई औचित्य नहीं है।
यह भी पढ़ेंः अतीक-अशरफ को यूपी विधानसभा में दी जाएगी श्रद्धांजलि, सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
इन मुद्दों पर चर्चा को लेकर हंगामा
इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ, चुनाव के दौरान दूसरे राज्यों में जाकर प्रचार करते हैं और वोट मांगते हैं। इस तरह वह राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। उत्तर प्रदेश देश का बड़ा राज्य है, इसलिए इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। इसके अलावा विपक्ष ने टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी चर्चा की मांग की। हालांकि सदन में विपक्ष के लगातार हंगामे को देखते हुए कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
36 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines