UP Assembly Monsoon Session 2023 (अशोक तिवारी): उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 28 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बार विधानसभा में कई नए नियम लागू होंगे, जिसे सभी सदस्यों को पालन करना अनिवार्य होगा। 66 साल बाद योगी सरकार में ये नए नियम लागू हो रहे हैं। इसके तहत सदस्यों को झंडा बैनर पोस्टर सदन में लाने की अनुमति नहीं होगी। इतना ही नहीं नए नियम के तहत सदस्यों को सदन के अंदर मोबाइल ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। विधानसभा के पिछले सत्र के दौरान नई रुल बुक को मंजूरी मिली थी।
66 साल बाद लागू होंगे नए नियम
यूपी विधानसभा में इस नए नियम को 66 साल बाद लागू किया जा रहा है। इस नए नियम के तहत कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। कल यानी मंगलवार, 28 नवंबर से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा सत्र के दौरान सदस्य बैनर-झंडे नहीं ले जा सकेंगे। सदस्यों को मोबाइल फोन को भी ले जाने पर बैन लगाया गया है।
घर बैठे कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे सदस्य
कल से नई नियमावली से ही सदन की कार्यवाही संचालित होगी। नए नियम की सबसे खास बात ये है कि यह सदस्यों को अपने घर से ही कार्यवाही में शामिल होने की इजाजत देती है। यानी अब, विधायक, मंत्री अपने घर से ही ऑनलाइन सत्र के कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे और अपनी मांगों को सदन में उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः क्या हुआ तेरा वादा? यूपी कांग्रेस की 130 सदस्यीय कमेटी में सिर्फ 3 महिलाएं
विपक्षी दलों ने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति देने की मांग की
इस नए नियमों को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों का कहना है कि साइलेंट मोड की शर्त के साथ मोबाइल की अनुमति मिलनी चाहिए। या फिर अटेंडेंट उपलब्ध करवाया जाए।
सदन की करवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए आज सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा समिति की भी बैठक की गई है।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
38 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
18 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
20 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
22 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines