UP Assembly Bypolls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो चुके हैं। नतीजों की घोषणा के बाद अब सबकी नजरें विधानसभा के उपचुनाव पर टिकी है। अगले कुछ महीनों में यूपी समेत कई राज्यों में विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होगा। यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से इंडिया ब्लाॅक 43 और एनडीए को 36 सीटें मिलीं थी। 37 सीटें जीतकर सपा विपक्ष में कांग्रेस के बाद सबसे अधिक सीटों वाली पार्टी बन गई है। ऐसे में कांग्रेस भी विधानसभा उपचुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि 2 सीटें रालोद और 1 सीट पर अपना दल की अनुप्रिया पटेल जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
सपा ने इस चुनाव में जमकर अपने विधायकों पर दांव खेला था जोकि सफल भी रहा। ऐसे में अब सांसदी या विधायकी में किसी एक सीट को चुनने के बाद वहां पर उपचुनाव होना तय है। सपा और बीजेपी ने इस बार 9 विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा था। इसके अलावा सीसामऊ सीट पर भी खाली होने जा रही है क्योंकि यहां से सपा विधायक इरफान सोलंकी को आगजनी के एक मामले में सात साल की जेल हुई थी।
इन सीटों पर होगा उपचुनाव
सीसामऊ- यहां से सपा विधायक इरफान अंसारी के जेल जाने से उपचुनाव होंगे।
मिल्कीपुर- सपा विधायक अवधेश प्रसाद फैजाबाद से सांसद चुने गए।
करहल- सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए।
कठेरी- लालजी वर्मा अंबेडकरनगर सीट से सांसद चुने गए हैं।
कुंदरकी- जिया उर रहमान संभल से सांसद चुने गए।
खैर- योगी सरकार में मंत्री अनूप प्रधान हाथरस से सांसद चुने गए।
फूलपुर- प्रवीण निषाद से सांसद चुने गए।
गाजियाबाद- अतुल गर्ग सांसद चुने गए।
इधर कांग्रेस ने भी ठोकी दावेदारी
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में ज्यादातर सीटों पर लड़ाई सपा और भाजपा के बीच थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 सीटें जीतने के बाद पार्टी ने कुछ सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम विधानसभा के उपचुनाव में सपा के साथ कुछ सीटों पर गठबंधन करेंगे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन सफल हुआ है ऐसे में हम चाहते है कि गठबंधन आगे बढ़े। अगर ऐसा संभव नहीं होता है तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः कौन बनेगा स्पीकर? JDU के समर्थन के बीच INDIA ने उपाध्यक्ष पद को लेकर रखी शर्त
ये भी पढ़ेंःकौन हैं सैयद जफर इस्लाम? उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने उठाई वित्त मंत्री बनाने की मांग
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
1 hr agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
4 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
5 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
10 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
19 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
20 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
21 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
22 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
23 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines