UP Assembly By Election 2024: लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी को मिली हार के बाद से ही पार्टी एक्टिव मोड में है। प्रदेश में विधानसभा के बाद अब 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सपा और बीजेपी में तैयारियां जोरों से चल रही है। इस बीच बीजेपी की आंतरिक कलह भी खुलकर सामने आ चुकी है। डिप्टी सीएम केशव मौर्या और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच सियासी कशमकश जारी है। दोनों ओर से शक्ति प्रदर्शन भी जारी है। केशव मौर्या लखनऊ में होते हैं लेकिन कैबिनेट की बैठकों से दूरी बनाकर चल रहे हैं। वे सचिवालय में बीजेपी के विधायकों और मंत्रियों से मिल रहे हैं। दोनों और से शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच सीएम योगी भी लगातार मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।
यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें फैजाबाद की मिल्कीपुर सीट भी शामिल है। बीजेपी ने इस सीट को जीतने के लिए अपने 4 मंत्रियों की फौज उतार दी है। इस सीट से अवधेश प्रसाद विधायक थे लेकिन लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। ऐसे में उनके जीतने के बाद अब ये सीट खाली हो गई है। बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, ससंदीय कार्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह, खेल मंत्री गिरिराज यादव और खाद्य व रसद मंत्री सतीश शर्मा को इस सीट पर चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ेंः ‘दिल्ली के वाई-फाई पासवर्ड और मोहरे…’ अखिलेश यादव का केशव मौर्या पर तंज
चार मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मिल्कीपुर सीट पर जीत को लेकर चारों मंत्रियों ने गुरुवार को बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। मंत्रियों ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में एक बूथ-बूथ पर अलग-अलग रणनीति बनाकर काम करने का निर्देश दिया। बता दें कि सीएम योगी के आदेश पर चारों मंत्री गुरुवार को शहादतगंज स्थित पार्टी के मुख्यालय पहुंचे थे। मिल्कीपुर सीट की तैयारियों को लेकर सीएम योगी स्वयं माॅनीटर कर रहे हैं। इसके अलावा वे अन्य सीटों की तैयारियों को लेकर भी लगातार बैठक कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः योगी की एक चाल और 3 दिग्गज चारों खाने चित्त, UP में सियासी मुलाकात के मायने क्या है?
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines