हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP Assembly: सदन में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं, सिर्फ... Video

विज्ञापन

UP Assembly: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि हम रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) के खिलाफ नहीं हैं। हम सिर्फ उसमें लिखी कुछ पंक्तियों की बात कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जो गलत है वो गलत है।

सपा प्रमुख ने ये बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) में चल रहे बजट सत्र (UP Budget 2023) के दौरान कहीं। साथ ही उन्होंने नेता सदन (CM Yogi) से कहा कि ताड़न का अर्थ सभी जानते हैं। अगर ये लाइनें गलत हैं तो सीएम उन्हें पढ़कर सुना दें।

रामधारी सिंह दिनकर की किताब लेकर पहुंचे सदन

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने सदन में रामचरितमानस का मुद्दा उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं हैं। बल्कि उसमें लिखी कुछ पंक्तियों पर हमारी आपत्ति है। उन्होंने कहा कि ताड़न का अर्थ क्या है, यह सभी जानते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सपा प्रमुख रामधारी सिंह दिनकर की किताब रश्मिरथी लेकर सदन में पहुंचे थे।

विज्ञापन

और पढ़िए –दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग का शॉर्प शूटर गिरफ्तार, रियल एस्टेट कारोबारी से मांगी थी रंगदारी

यहां देखें वीडियो

आज की नहीं, 5000 साल पुरानी है समस्या

इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सदन के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने फिर से दोहराया कि हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं हैं। हमारे पुराने बयानों को देखा जाए। उसमें साफ तौर पर सुना जा सकता है कि हमने कुछ पंक्तियों के बारे में कहा गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये आज की लड़ाई नहीं है। बल्कि 5000 साल पहले की समस्या है। उन्होंने कहा कि कोई भी जन्म से शूद्र नहीं होता।

विज्ञापन

और पढ़िए –आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज बोले- पूरी ईमानदारी से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर रहे

सीएम योगी ने किया सपा पर हमला

सदन में चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने ओपी राजभर की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप शूद्र हैं या नहीं। बताया गया है कि इस राजभर खड़े होकर बोलने वाले ही थे कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अपनी बारी पर ही बोलने के लिए कहा और बैठा दिया।

विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश में जातीय गणना का मुद्दा छिड़ा। इस मुद्दे पर सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपकी (सपा) सरकार में 86 में से 56 एसडीएम यादव चुने गए थे, लेकिन हमारी सरकार में नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की जाती है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola