Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में चार लोगों की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने किराये के मकान में रह रहे टीचर, उसकी पत्नी और दो बच्चों को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात गुरुवार शाम 7 बजे की बताई जा रही है। शिवरतनगंज थाना इलाके के अंतर्गत आते भवानी कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित घर में बदमाश घुसे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत मच गई। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया।
यह भी पढ़ें:BJP को बड़ा झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल; राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में थामा दामन
35 साल के शिक्षक सुनील कुमार अहोरवा भवानी कस्बे के मुख्य चौराहे पर किराये पर मकान लेकर रहे थे। सुनील कुमार की नियुक्ति इस समय पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक के तौर पर थी। बताया जा रहा है कि शाम के समय हथियारबंद बदमाश उनके घर पहुंचे। बदमाशों ने देखते ही सुनील कुमार को गोली मार दी। बचाव में आई पत्नी और दो बच्चों को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। अन्य मृतकों की पहचान 34 साल की पूनम भारती, 6 साल की बेटी सृष्टि और 2 साल की समीक्षा के तौर पर हुई है।
इसके बाद भीड़ ने सभी लोगों को सीएचसी सिंहपुर में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने सबको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एसपी अनूप कुमार सिंह बड़ी संख्या में फोर्स लेकर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। एएसपी हरेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
सीएम ने लिया घटना का संज्ञान
बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला था। वारदात के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने हत्याकांड पर दुख जाहिर किया है। UP पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। वारदात के पीछे क्या मकसद था? पुलिस जांच कर रही है।
मामले में पुलिस पर भी ढिलाई बरतने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि मृतका पूनम ने 18 अगस्त को रायबरेली शहर कोतवाली थाने में चंदन वर्मा नाम के व्यक्ति पर छेड़छाड़, मारपीट का आरोप लगाया था। पूनम 18 अगस्त को सुमित्रा हॉस्पिटल में बच्चे को दवा दिलाने गई थी। आरोपी ने मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:धड़ फेंक सिर साथ क्यों ले गया हत्यारा? बिहार में सड़क किनारे मिली लाश, दाएं हाथ पर ओम का निशान
संबंधित खबरें
इश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
27 mins agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
1 hr agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
4 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
7 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
7 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
8 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
21 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines