---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

BJP को बड़ा झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल; राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में थामा दामन

Haryana Assembly Election 2024: महेंद्रगढ़ में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी के सामने पूर्व सांसद अशोक तंवर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तंवर का जाना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। गांव बवानिया में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।

---विज्ञापन---

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवानिया में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की। राहुल गांधी ने अशोक तंवर का पटका पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि तंवर सिरसा से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। 5 अक्टूबर 2019 को उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया था। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी अनबन की अटकलें चली थीं। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। हुड्डा का अभिवादन भी उन्होंने किया।

यह भी पढ़ें:HOT सीट लोहारू… जेपी दलाल और राजबीर फरटिया के बीच सीधा मुकाबला, JJP-INLD किसके बिगाड़ेगी समीकरण?

---विज्ञापन---

8 महीने पहले तंवर ने आप को अलविदा कह दिया था। 4 अप्रैल 2022 को आप ज्वाइन की थी। 22 महीने तक पार्टी में रहे। लेकिन बाद में रिजाइन कर दिया। तंवर ने इस्तीफे के पीछे आप के इंडिया गठबंधन के साथ जाने का कारण बताया था। इसके बाद तंवर ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए थे।

तंवर ने महेंद्रगढ़ में आयोजित रैली में राहुल गांधी की मौजूदी में शामिल होने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा का भी दूर से अभिवादन किया। तंवर ने 1993 में अपने सियासी करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उस समय उनकी उम्र केवल 17 वर्ष थी। 2003 में वे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 2005 में यूथ कांग्रेस के हेड बने।

---विज्ञापन---

हुड्डा से रहा छत्तीस का आंकड़ा

फरवरी 2014 में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उनका हमेशा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से छत्तीस का आंकड़ा रहा। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। टिकट बंटवारे को लेकर वे नाराज थे। उस समय तंवर ने पैसे लेकर टिकट बेचे जाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद तंवर टीएमसी में शामिल हुए थे। फिर आप में गए। बाद में खुद की पार्टी बनाई। फिलहाल वे बीजेपी में थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:HOT सीट उचाना… त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे दिग्गज, कांग्रेस-BJP-JJP के निर्दलीयों ने बिगाड़े समीकरण

First published on: Oct 03, 2024 02:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola