100KM रफ्तार और कैंटर से भिड़ी कार, 5 लोगों की मौत, काटकर निकाली गईं लाशें

Road Accident in Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कार और कैंटर की टक्कर से 5 लोगों की मौत हो गई है। टक्कर लगने से कार बुरी तरह पिचक गई। कार की हालत इतनी खराब हो गई कि कार काटकर शव निकालने पड़े। आइए जानते हैं पूरा मामला…

UP Aligarh Road Accident

UP Aligarh Road Accident

UP Aligarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से भिड़ गई। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार ऐसे पिचकी कि शवों को कार काटकर निकालना पड़ा।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे में 5 लोग भी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की शिनाख्त हो गई है, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पीलीभीत पुलिस की मदद से मृतकों-घायलों की पहचान की गई।

ओवर स्पीड बनी हादसे का कारण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पलवल रोड पर खैर कोतवाली के तहत आने वाले इलाके में हुआ। देररात करीब एक बजे अनाज मंडी के सामने हुए हादसे में जो कार डैमेज हुई है, उसकी स्पीड हादसे के समय करीब 100 किलोमीटर बताई जा रही है। घायलों ने बताया कि कार की स्पीड ओवर थी। ड्राइवर को कंट्रोल करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार, ईको कार टप्पल से आ रही थी और कैंटर अलीगढ़ जा रहा था, लेकिन खैर मंडी के गेट नंबर 2 के सामने ड्राइवर ने फ्रेश होने के लिए कैंटर को पार्क किया। इस दौरान ईको कार कैंटर से भिड़ गई। हादसा होते ही कैंटर ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए। ईको कार में सवार लोग मजदूर थे और धान लगाने हरियाणा गए थे। रात में घर लौटते समय उनकी हादसे में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त 35 साल के विपिन, 36 साल के लालता, 25 साल के अर्जुन और 27 वर्षीय हरिओम के रूप में हुई। ड्राइवर की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घायलों के नाम 36 वर्षीय रामू, 28 वर्षीय विमलेश, 40 वर्षीय रामकुमार, 35 वर्षीय अनंतराम और 22 साल के मुनीष के रूप में हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ