Agra News (विमल कुमार): उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पति से विवाद के बाद एक महिला एक होटल में आकर रुकी थी, इस दौरान होटल में उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया गया, जिसके बाद उसको देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
पति से झगड़े के बाद होटल पहुंची थी महिला
पति से झगड़े के बाद एक महिला फिरोजाबाद जिले के टूंडला से आकर थाना ताजगंज के एक होटल में ठहरी थी। जहां पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। जिसको वायरल करने की धमकी देते हुए महिला को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में आरोपी होटल संचालक, उसके दो साथियों और दो ग्राहक हैं। जिनके खिलाफ टूंडला थाने में जीरो FIR के ट्रांसफर के बाद मामले में अब थाना ताजगंज में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: कुएं की खुदाई में 2 खंडित मूर्तियां मिलीं, संभल में 46 साल से बंद मंदिर का कुंआ; जानें क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, महिला फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र की रहने वाली है। उसका कुछ महीने पहले पति से झगड़ा हो गया था जिसको चलते वह आगरा के फतेहाबाद रोड पर बने बिना नाम वाले एक होटल में ठहरी थी। आरोप है कि होटल मालिक अनिल यादव, साझीदार रुस्तम यादव और रमेश ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वो बेहोश हो गई इसके बाद आरोपियों ने रेप किया और वीडियो भी बना लिए।
होटल में हेद व्यापार
महिला का आरोप है कि आरोपी वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते थे। जिसके बाद बंधक बनाकर जबरन उससे देह व्यापार कराने लगे। जानकारी के मुताबिक, होटल में आए ग्राहकों ने भी दुष्कर्म किया। बाद में होटल संचालक अपने घर ले गया, जहां तीन महीने तक बंधक बना पत्नी की तरह रखा। 9 अक्टूबर को जब घर में कोई नहीं था तो वह महिला वहां से भाग निकली।
इसके बाद पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार टूंडला फिरोजाबाद निवासी महिला ने थाना टूंडला में शिकायत की थी। इस पर जीरो FIR दर्ज हुई चूंकि घटनास्थल थाना ताजगंज से जुड़ा था इस पर मुकदमा ट्रांसफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: साली के आरोपों पर योगी कैबिनेट के मंत्री ने दी इस्तीफे की धमकी! जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
43 mins agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
10 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
19 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
21 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
21 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
23 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines