UP Nanad Bhabhi Love Story: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का दूसरी महिला से अंतरंग रिश्ता था। इतना ही दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी है। दोनों की चाहत इस कदर बढ़ चुकी है कि अब दोनों एक-दूसरे के बिना रह नहीं पाती है। दोनों की इस चाहत के कारण परिवार भी परेशान हैं।
मामला आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का है। यहां एक भाभी अपनी ननद से प्यार कर बैठी है। हालांकि दोनों का घर अलग-अलग है लेकिन रात होते ही भाभी ननद के घर पहुंच जाती है। इस दौरान दोनों अपने वीडियो और फोटो भी ले लेती है। ऐसे में जब इस रिश्ते का पता दोनों के परिवार वालों को चला उनके पांव तले जमीन खिसक गई।
ऐसे एक-दूसरे के करीब आए ननद-भाभी
जानकारी के अनुसार दोनों दूर के रिश्तेदार है लेकिन दोनों का घर एक ही मोहल्ले में है। ऐसे में दोनों आपस में मिलने लगी तो उन्हें पता ही नहीं चला कि कब वे इस रिश्ते में यहां तक पहुंच जाएंगे। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार वाले भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया है कि अब वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती हैं।
थाने तक पहुंचा मामला
दोनों के रिश्ते की खबर परिवार वालों को हुई तो भाभी के परिवार ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद महिला का भाई आया और बहन को घर ले गया। इसके बाद ननद को इस बात का पता चला तो वह भाभी के मायके पहुंच गई। ऐसे में दोनों के परिवार वालों ने दोनों को बहुत समझाया लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। वे कहती है कि अगर हम एक दूसरे के साथ नहीं रहेंगे तो मर जाएंगे। दोनों का रिश्ता पति-पत्नी के रिश्ते में भी बाधा बन गया है। फिलहाल ननद के भाई और मां ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ेंः जज का कुत्ता गायब, 14 लोगों पर FIR; आरोप- पड़ोसी ने पत्नी-बेटियों से की बदतमीजी और धमकाया
ये भी पढ़ेंः बेटे ने बिन ब्याही मां को 30 साल बाद दिलाया न्याय, नाबालिग को दो युवकों ने रेप कर किया था प्रेग्नेंट
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
8 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
9 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines