UP Accident News: नोएडा के नॉलेज पार्क के पास रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1604295252608962560
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कहा, “नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के तहत ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है।”
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1604320140945825792
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बस आनंद विहार से प्रतापगढ़ जा रही थी और दूसरी बस दिल्ली से शिवपुरी की ओर जा रही थी।
तीन घायलों का यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा में इलाज चल रहा है और 10 अन्य को दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। यातायात की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
6 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
7 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
23 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines