UP Lightning Strikes: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि बिजली गिरने की घटनाएं शनिवार को हुईं। मैनपुरी के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। तीन अन्य घायल भी हुए हैं जिनका इलाज जारी है।
जिला मजिस्ट्रेट मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज़मगढ़ और ग़ाज़ीपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की राहत राशि और घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया।
योगी सरकार ने अधिकारियों के लिए जारी किया था दिशा-निर्देश वाला सेट
मानसून के दौरान बिजली संबंधी दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से योगी सरकार ने पिछले महीने विभाग के अधिकारियों के लिए दिशा-निर्देशों का एक सेट जारी किया। इसमें बारिश के दौरान होने वाली खराबी को ठीक करना और रखरखाव कार्य में निर्धारित मानकों का पालन करना शामिल है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष एम देवराज ने मानसून के मौसम के दौरान बिजली विभाग के विशेष रूप से आउटसोर्स कर्मचारियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश जारी किए हैं और अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सरकार ने किसी अधिकारी की लापरवाही से दुर्घटना होने की स्थिति में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। निर्देशों के अनुसार, यह कहा गया है कि वितरण क्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता आवासीय परिसरों पर सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण करने और उनकी उपलब्धता के साथ-साथ प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
12 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
13 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
14 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
16 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
17 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
18 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines