Unnao Murder Case: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। मामला सदर कोतवाली इलाके के बंधु विहार इलाके की है। हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के सौतेले बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सौतेले भाई-बहनों के बीच अवैध संबंध का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान शांति सिंह के रूप में हुई है जबकि सौतेले बेटे की पहचान शिवम और बेटी की पहचान पूजा के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि आरोपी शिवम मृतका शांति सिंह का सौतेला बेटा था जबकि पूजा शांति सिंह की अपनी बेटी थी। शिवम और पूजा के बीच अवैध संबंध था जिसकी जानकारी होने पर शांति ने इसका विरोध किया और बेटी पूजा की शादी कहीं और करा दी।
मृतका के दूसरे पति का बेटा है आरोपी शिवम
पुलिस के अनुसार, शांति सिंह की हत्या सदर कोतवाली इलाके के बंधु विहार इलाके में एक किराए के घर में हुई है। शांति की तीसरी शादी से बेटी हुई जिसका नाम पूजा है, जबकि जबकि शिवम शांति सिंह के दूसरे पति का बेटा है। सौतेले भाई-बहन एक दूसरे से प्यार करते थे जिसका विरोध शांति ने किया था। विरोध को लेकर शिवम और पूजा ने अपनी मां शांति देवी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, शांति सिंह के चेहरे और गर्दन पर चाकूओं के कई निशान मिले हैं।
पूजा के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शिवम को पकड़ा
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शिवम को पूजा के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर हिरासत में लिया गया था। उसके बयान के आधार पर पूजा को भी हिरासत में लिया गया। जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शिवम और पूजा दिल्ली भागना चाहते थे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतका शांति अपनी बेटी पूजा की पढ़ाई के लिए शहर में किराए का मकान लेकर रह रही थी। वह मूल रूप से उन्नाव के पुरवा कस्बे की रहने वाली थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पूजा घर से फरार हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने उसके कॉल डिटेल की पड़ताल की और आरोपी शिवम तक पहुंची।
पुलिस की पूछताछ में बेटी ने दी ये जानकारी
मृतका की बेटी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने प्रेमी (सौतेले भाई) शिवम के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतारा था। उसने कहा कि हम दोनों के रिश्ते के बारे में जानने के बाद मां ने मेरी शादी कही और करा दी थी। इसके बाद हमने हत्या की साजिश रची थी। उसने बताया कि हत्यावाले दिन शिवम किराए वाले मकान में आया था।
उसने बताया कि इस दौरान मां ने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद हम दोनों ने उसकी हत्या कर दी। उधर, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मकान मालिक की सूचना के आधार पर FIR दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल जारी है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
6 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
16 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines