---विज्ञापन---

Unnao Murder Case: मां ने सौतेले भाई और बहन के बीच अवैध रिश्ते का किया विरोध, फिर खून से सन गया आंगन

Unnao Murder Case: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। मामला सदर कोतवाली इलाके के बंधु विहार इलाके की है। हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के सौतेले बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सौतेले भाई-बहनों के बीच अवैध संबंध का है।जानकारी के मुताबिक, मृतका […]

---खबर नीचे जारी है---

Unnao Murder Case: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। मामला सदर कोतवाली इलाके के बंधु विहार इलाके की है। हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के सौतेले बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सौतेले भाई-बहनों के बीच अवैध संबंध का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान शांति सिंह के रूप में हुई है जबकि सौतेले बेटे की पहचान शिवम और बेटी की पहचान पूजा के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि आरोपी शिवम मृतका शांति सिंह का सौतेला बेटा था जबकि पूजा शांति सिंह की अपनी बेटी थी। शिवम और पूजा के बीच अवैध संबंध था जिसकी जानकारी होने पर शांति ने इसका विरोध किया और बेटी पूजा की शादी कहीं और करा दी।

मृतका के दूसरे पति का बेटा है आरोपी शिवम

पुलिस के अनुसार, शांति सिंह की हत्या सदर कोतवाली इलाके के बंधु विहार इलाके में एक किराए के घर में हुई है। शांति की तीसरी शादी से बेटी हुई जिसका नाम पूजा है, जबकि जबकि शिवम शांति सिंह के दूसरे पति का बेटा है। सौतेले भाई-बहन एक दूसरे से प्यार करते थे जिसका विरोध शांति ने किया था। विरोध को लेकर शिवम और पूजा ने अपनी मां शांति देवी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, शांति सिंह के चेहरे और गर्दन पर चाकूओं के कई निशान मिले हैं।

पूजा के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शिवम को पकड़ा

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शिवम को पूजा के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर हिरासत में लिया गया था। उसके बयान के आधार पर पूजा को भी हिरासत में लिया गया। जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शिवम और पूजा दिल्ली भागना चाहते थे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

---खबर नीचे जारी है---

जानकारी के मुताबिक, मृतका शांति अपनी बेटी पूजा की पढ़ाई के लिए शहर में किराए का मकान लेकर रह रही थी। वह मूल रूप से उन्नाव के पुरवा कस्बे की रहने वाली थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पूजा घर से फरार हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने उसके कॉल डिटेल की पड़ताल की और आरोपी शिवम तक पहुंची।

पुलिस की पूछताछ में बेटी ने दी ये जानकारी

मृतका की बेटी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने प्रेमी (सौतेले भाई) शिवम के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतारा था। उसने कहा कि हम दोनों के रिश्ते के बारे में जानने के बाद मां ने मेरी शादी कही और करा दी थी। इसके बाद हमने हत्या की साजिश रची थी। उसने बताया कि हत्यावाले दिन शिवम किराए वाले मकान में आया था।

---खबर नीचे जारी है---

उसने बताया कि इस दौरान मां ने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद हम दोनों ने उसकी हत्या कर दी। उधर, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मकान मालिक की सूचना के आधार पर FIR दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल जारी है।

First published on: Mar 09, 2023 11:16 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola