Meerut News: मेरठ में अब एक निर्वस्त्र अपराधी का खौफ बना हुआ है। आरोप है कि ये निर्वस्त्र अपराधी सुनसान रास्तो पर वहां से गुजरने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। ग्रामीणों में डर का माहौल बना है। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के भराला-सिवाया मार्ग पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर जा रही एक महिला को पीछे से आए निर्वस्त्र संदिग्ध युवकों ने पकड़ लिया और गन्ने के खेत की ओर खींचने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पास ही मौजूद एक स्कूल के स्टाफ बस चालक और परिचालक मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख कर संदिग्ध आरोपी युवक फरार हो गए।
पुलिस कर रही ड्रोन की मदद से तलाश
वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ खेतों में कांबिंग अभियान चलाया। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली, बावजूद इसके कोई संदिग्ध नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर निर्वस्त्र युवक महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं और उन्हें खेतों की ओर खींचने की कोशिश करते हैं। अब तक चार बार इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और महिलाएं अकेले ड्यूटी या खेतों की ओर जाने से घबरा रही हैं।
यह भी पढ़ें- सेना के जवान से बर्बरता मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात
घटना के संबंध में एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि महिला द्वारा कल सूचना दी गई थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ड्रोन की सहायता से पूरे क्षेत्र की कांबिंग की गई लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। जिसमें ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं हुई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सीओ एलआईयू के नेतृत्व में सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। साथ ही गांव वालों से बातचीत कर संदिग्ध युवकों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- Video: ‘मेरे साथ OYO में चलो’, मेरठ में टीचर पर छात्रा ने लगाया गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
UP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
22 mins agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
31 mins agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
16 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
16 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
16 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
21 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines