Union Minister Nitin Gadkari Lucknow Visit: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज उत्तर प्रदेश प्रवास पर हैं। इस दौरान वे सबसे पहले कानपुर गए। यहां उन्होंने किदवई नगर स्थित बृहस्पति महिला महाविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर सचेंडी में बने 800 मीटर लंबे सिक्स लेन अंडरपास का लोकार्पण किया।
हेलीकॉप्टर से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे का हवाई निरीक्षण किया। यह एक्सप्रेस-वे 8000 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इस दौरान उनके साथ सांसद रमेश अवस्थी और सांसद डीएस भोले मौजूद रहे। उन्होंने लखनऊ में 4 लेन के 2 फ्लाईओवर का उद्घाटन एवं 588 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया। उन्होंने लखनऊ में आउटर रिंग रोड का निरीक्षण भी किया।
मलेशिया की टेक्नोलॉजी से पूरे होंगे 3 प्रोजेक्ट
बृहस्पति महिला महाविद्यालय कानपुर के वार्षिक उत्सव में अपने संबोधन में मंत्री नितिन गडकरी ने फ्यूचर की प्लानिंग भी बताई। उन्होंने कहा कि जल्द ही 2 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे और उनके ऊपर मेट्रो का जाल बिछाया जाएगा। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए मलेशिया की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करेंगे, जिसके तहत एक पिलर पर 2 फ्लाईओवर खड़े किए जाएंगे।
इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से 40000 करोड़ की बचत होगी। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पिलर अब से पहले 30 मीटर की दूरी पर लगाए जा रहे थे, लेकिन अब मेट्रो के पिलर 120 मीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के सामने लोकसभा में मलेशिया की इस तकनीक के बारे में विस्तार से बताया था।
सिक्स लेन वाले अंडरपास को कई फायदे
मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सचेंडी में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ आबादी बसी है। इसलिए हाईवे को पार करने के लिए यूटर्न लेकर इधर से उधर जाना पड़ता था। इस वजह से हादसे भी हो रहे थे और ट्रैफिक जाम हो रहा था। इसलिए हाईवे पर फ्लाईओवर नुमा VUP बनवा दिया।
नवंबर 2024 से इससे आवाजाही शुरू हो गई थी। यह 800 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। इसके नीचे बना अंडरपास 12 मीटर चौड़ा और साढ़े 5 मीटर ऊंचा है। VUP के बनने से वाहनों की आवाजाही आसान हो गई है। रॉन्ग साइड सफर करने की समस्या भी खत्म हो गई है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
9 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
12 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
13 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
14 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
18 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines