Greater Noida News: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित किसान इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया है। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कॉलेज में 2 करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनवाने की घोषणा की है।
निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन
गुरुवार को केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी हाथरस से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। एक्सप्रेसवे से उतरते समय रालोद जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कॉलेज पहुंचने पर जयंत ने स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
दनकौर से रहा पुराना नाता
जयंत चौधरी ने कहा कि दनकौर से उनके दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का पुराना नाता रहा है। कॉलेज के प्रबंधक सुबोध पहलवान और प्रधानाचार्य मनोज नागर ने इस पहल के लिए जयंत का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत दौला, महेश आर्य, इंद्रवीर भाटी समेत अन्य नेता और सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे। जयंत ने भविष्य में भी कॉलेज के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
19 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प
इसके बाद केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हाथरस पहुंचे। इस मौके पर मुरसान में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोशीला स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है। अमृत भारत योजना के तहत प्रदेश के 19 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines