Union Home Minister Amit Shah Visit Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले आईटीबीपी (ITBP) परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जब तक देश में आईटीबीपी है कि तब तक देश का एक इंच हिस्सा भी कोई नहीं ले सकता है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत आईटीबापी के जवानों को उनकी कौशलता और साहस के लिए बधाई के साथ की। उन्होंने कहा कि एक लाख आईटीबीपी के जवान देश की चीन समेत अन्य देशों की सीमाओं से सुरक्षा करते हैं। शाह ने देहरादून के आईटीबीपी कैंपस से देश की जनता को धनतेरस की बधाई दी। इसी के साथ कामना की कि आने वाले वर्ष में देश नई ऊंचाइयों को छुए।
शाह ने कहा कि आज देश इसलिए चैन से सोता है क्योंकि आप (आईटीबीपी के जवान) अपने जीवन के अनमोल समय को देश की सरहद पर बिताते हैं। आपका सम्मान देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज सैन्य बल का स्थापना दिवस है।
रेल और हवाई यात्रा में जवानों के लिए टिकट कोटा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान अपने पूर्व में किए अरुणाचल दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की अरुणाचल सीमा पर आईटीबीपी के जवानों के साथ मैंने रात्रि निवास और रात्रि भोज किया था। तब मैंने उनसे कहा था कि आप घर-परिवार से दूर रहते हैं। इस समस्या का तो मैं समाधान नहीं कर सकता हूं, लेकिन सरकार और गृहमंत्री होने के नाते मुझे कुछ करने के लिए कहें।
शाह ने बताया कि इस दौरान एक सुझाव आया था कि रेल और हवाई यात्रा में टिकट कोटा कराया जाए। इस पर आज शाह ने कहा कि रेल और हवाई यात्रा में सैन्य बलों का कोटा कर दिया गया है। अब जवान अपने परिवारों के साथ आसानी से कहीं भी आ जा सकते हैं।
अमित शाह ने कहा कि आईटीबीपी की शुरुआत 62 साल पहले 7 डिवीजनों के साथ हुई थी, लेकिन आज 1 लाख हिमवीरों, 60 डिवीजनों, 17 प्रशिक्षण केंद्रों, 16 सेक्टरों, 5 सीमांत और 2 कमांडो मुख्यालयों के साथ आईटीबीपी दृढ़ता के साथ उभरी है।
यहां देखें पूरा वीडियो…
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
51 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
4 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
9 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
23 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines