Union Budget 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 आने के बाद कहा कि इसमें देश के विकास का दृष्टिकोण है। बजट देश के सभी 130 करोड़ भारतीयों को सशक्त बनाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा कि “इस बजट में वृद्धि और विकास के लिए एक दृष्टिकोण है। बजट गांव, शहर के लोगों, महिलाओं, अमीर, गरीब, सभी को इससे लाभ होगा।
सीएम- यह है प्रगतिशील बजट, PM और FM का धन्यवाद
आगे सीएम ने कहा कि यह प्रगतिशील बजट है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस तरह की तैयारी के लिए धन्यवाद देता हूं।” इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2023 एक स्थायी भविष्य के लिए है जो 2047 के सपनों को साकार करने में मध्यम वर्ग की क्षमता को रेखांकित करते हुए हरित ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
और पढ़िए – हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर एकजुट हुआ विपक्ष, कहा- संयुक्त संसदीय समिति से कराई जाए जांच
और पढ़िए – भाजपा ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 40 सीटों पर सहयोगी NDPP लड़ेगी चुनाव
आयकर छूट की सीमा बढ़ी है
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने बजट में टेक्नोलॉजी पर फोकस किया है। पीएम मोदी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह बजट एक स्थायी भविष्य के लिए है जो हरित ऊर्जा, हरित विकास, हरित बुनियादी ढांचे और हरित नौकरियों को प्रोत्साहित करता है। हमने बजट में प्रौद्योगिकी और नई अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया है।” आज सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया। यह लगातार तीसरी बार था जब सरकार ने पेपरलेस रूप में बजट पेश किया। विशेष रूप से बजट में आयकर छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने की घोषणा की गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
59 mins agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
2 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
5 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
5 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
19 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines